फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करो योग रहो निरोग का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंबा पुलिस लाइन, भाजपा कार्यालय, श्रीदेव सुमन विवि, कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी में योग शिविर आयोजित किया गया। योग की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से निरोग रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

चंबा पुलिस लाइन में 15 दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने भी योग कर पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाया। वहीं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. रमेश नौटियाल ने बताया कि ऑनलाइन लोगों को योगासन कराया गया। श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल में ऑनलाइन योग शिविर का कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने शुभारंभ किया।
डायट में ऑनलाइन माध्यम से संदर्भदाता महिपाल सिंह नेगी ने योग का संक्षिप्त इतिहास की जानकारी दी। योग प्रशिक्षक जयप्रकाश डंगवाल ने योगाभ्यास करवाया। होटल मैनेजमेंट कॉलेज नई टिहरी में वेबिनार का आयोजन किया गया। डा. कविता भट्ट ने योग की उपयोगिता की जानकारी दी। वानिकी महाविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, मंडलध्यक्ष विजय कठैत, उदय रावत, मनीष राणा, जीतराम भट्ट, अबरार अहमद, भूपेंद्र चौहान, दिनेश भट्ट, रवि सेमवाल, विक्रम कठैत उपस्थित रहे। इधर, जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ में योगाचार्य सविता गौड़ ने लोगों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें