फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड मरीजों को छोले-भटूरे परोसने पर भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने सुरसिंगधार नर्सिंग कालेज में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण के रोगियों के लिए बनाई गई कैंटीन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

संक्रमित लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मीनू के विपरीत नाश्ते में छोले-भटूरे परोसे जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कैंटीन संचालक का उस दिन के भुगतान में कटौती करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुपरवाइजर और कैंटीन संचालक को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित मीनू के अनुसार ही कोरोना पॉजीटिव रोगियों को भोजन परोसने के निर्देश दिए। कोविड केयर सेंटर के सुपरविजन अधिकारी डा. मनोज वर्मा को पीपीई किट पहनकर कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीएमओ डा. सुमन आर्य भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें