फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 किमी पैदल गंगी गांव पहुंचे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
17 किमी की पैदल दूरी नापकर डीएम मंगेश घिल्डियाल सीमांत गांव गंगी पहुंचे। गांव पहुंचकर उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुए रास्तों, पैदल पुलों और विद्यालय भवन का जल्द निर्माण करने की मांग उठाई। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तीन माह से यातायात के लिए बंद पड़े घुत्तू-रीह-गंगी सड़क जल्द खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गंगी गांव में बीते 10 अगस्त को बारिश से भारी नुकसान हुआ था। गांव के बीचों बीच बहने वाला गदेरा उफान पर आने से दस लोगों के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। तीन गोशाला ढहने से 15 पशु भी मलबे में दबकर जिंदा दफन हो गए थे। पेयजल लाइन, घराट, संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। निर्माणाधीन 20 किमी घुत्तू-रीह-गंगी सड़क मार्ग आपदा से क्षतिग्रस्त होकर जुलाई से यातायात के लिए बाधित है। रविवार को डीएम मंगेश घिल्डियाल और सीडीओ अभिषेक रूहेला पैदल दूरी तय कर गंगी गांव पहुंचे। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क जल्द खोलने के निर्देश दिए। सड़क पर पीएमजीएसवाई ने सोमवार से कार्य शुरू कर दिया है। डीएम ने बताया कि आपदा प्रभावित सभी परिवारों को मुआवजा राशि पहले दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें