फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डीएम ने निष्पक्ष और शांति पूर्वक चुनाव कराने के दिए निर्देश

Thu, 26 Dec 2024 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने निकाय चुनावों को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांति पूर्वक संपन्न करवाने को लेकर नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर नोडल अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट भी पूछी। डीएम ने अधिकारियों को कंट्रोल रुम, टोल फ्री नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी दी।
विज्ञापन


जिला सभागार में डीएम ने निकाय चुनाव के नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को राजनीतिक दलों की बैठक संबंधी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय पंचस्थानी में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी टिहरी को एनआईसी की वेबसाइट में अलग से चुनाव से संबंधित सूचनाओं के लिए टैब बनाने को कहा।
डीएम ने वोटर लिस्ट, रूट चार्ट फाइनल करने, बैरिकेडिंग करवाने, प्रेक्षक की व्यवस्था करने, आदर्श आचार संहिता का रजिस्टर मेंटेन करने को कहा। निर्वाचन के दौरान आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसका टोल फ्री नंबर 7454029879 साथ ही ईमेल आईडी जारी की गई है। साथ ही लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार गुप्ता को कंट्रोल रूम का नोडल प्रभारी और प्रभारी जिला आपदा अधिकारी बृजेश भट्ट को सह प्रभारी बनाया गया है। जिनके नंबर 9412029879, 766819016 तथा 9411399080 हैं। इस मौके पर सीडीओ डॉ़ अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम अरविंद पांडेय, एसटीओ एमके पांडेय, पीडी डीआरडीए पीएस चौहान, डीडीओ मो़ असलम, एसई लोनिवि मनोज कुमार बिष्ट, एसडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, एसआरटीओ सतेंद्र राज, आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी पवन काला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें