फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में भोजन की गुणवत्ता खराब मिलने पर नाराज हुए डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर ब्लाक के भ्रमण पर गए डीएम डा. वी षणमुगम ने दुबड़ा गांव में एक ही परिसर में संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल और हाईस्कूल का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में कई खामियां मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका रंजना के सीएल पर होने की बात कही गई, लेकिन सीएल स्वीकृत नहीं मिली। उच्च प्राथमिक स्कूल भवन के कमरे सीलन भरे मिले। स्कूल में रसोई गैस सिलिंडर होने के बावजूद लकड़ी जलाकर खाना बनाया जा रहा था। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने डीईओ बेसिक और डीईओ माध्यमिक को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसडीएम धनोल्टी रजा अब्बास भी मौजूद थे।
सीएचसी चौंड में एक भी डॉक्टर नहीं
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर एसडीएम अजयवीर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी एसडीएम को दवा वितरण रजिस्ट्रर और स्टॉक रजिस्ट्रर नहीं दिखा पाए, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि दवा वितरण के लिए कोई भी रजिस्ट्रर बनाया ही नहीं गया है। चिकित्सालय में स्वीकृत 27 पदों के सापेक्ष सिर्फ 9 लोग ही कार्यरत हैं जिसमें एक भी डाक्टर की तैनाती नहीं है। महिला स्टाफ नर्स न होने से गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने के लिए रेफर करना पड़ता है। एसडीएम ने बताया कि अस्पताल में जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती न होने से अन्य जानकारी नहीं मिल पाई है। चिकित्सालय में डॉक्टर और महिला स्टाफ नर्स की तैनाती करने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें