नसाली के केपार्स गांव में बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ आंगन आवासीय भवन आए खतरे की जद में।
- फोटो : NEW TEHRI
बुधवार रात हुई बारिश से बालगंगा तहसील के ग्राम केपार्स में एक घर का आंगन क्षतिग्रस्त हो गया, जिस कारण तीन आवासीय मकानों को भी खतरा हो गया है। केपार्स में छतियारा-खवाड़ा मोटर मार्ग के ऊपर कांति लाल, गबर लाल व प्रेम लाल का भवन है। रात को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान घर का आंगन क्षतिग्रस्त होकर मलबा सड़क पर आ गिरा। बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक विनोद नाथ ने केपार्स पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों ने आंगन की मरम्मत के लिए शीघ्र मुआवजा देने और लोनिवि से सड़क की सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण करने की मांग की।