फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएल के लिए देना होगा सीसीटीवी के सामने टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने टिहरी में आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर और परिवहन थाना खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है। संभागीय परिवहन विभाग ने दोनों केंद्रों की स्थापना के लिए चंबा में भूमि चिह्नित करने की कवायद पूरी कर ली है। संस्थानों के निर्माण पर कितना खर्च आएगा इसकी डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी मंडी परिषद को सौंपी गई है। आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग लेन निर्माण के बाद ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को सीसीटीवी कैमरे की नजरों के सामने वाहन चलाने का टेस्ट पास करने के बाद ही लाइसेंस मिलेगा।
विज्ञापन

परिवहन थाना न होने पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एआरटीओ जिन वाहनों को सीज करते हैं, उन्हें थाना परिसर में खड़ा करना पड़ता है। टिहरी जिले के कीर्तिनगर, देवप्रयाग, हिंडोलाखाल, नई टिहरी, चंबा, मुनिकीरेती, थत्यूड़, घनसाली और लंबगांव थानों में वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में एआरटीओ को वाहन सीज कर उन्हें कोटी कालोनी या चंबा पुलिस लाइन में खड़ा करना पड़ता है, जिसमें काफी पैसा भी लगता है।
एआरटीओ एनके ओझा ने बताया कि परिवहन थाना खोलने लिए सरकार से हरी झंडी मिल चुकी है। चंबा के सौंदकोटी में .9 हेक्टेयर राजस्व भूमि मिली है, जहां सीज वाहनों को खड़ा करने के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाना है। आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग लेन के लिए थान साबली में .7 हेक्टेयर भूमि परिवहन विभाग के नाम हो चुकी है। सेंटर का निर्माण होने पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को पहले टेस्ट देना होगा। केंद्र में वाहन की उतराई, चढ़ाई के लिए ट्रैक बनेगा। ट्रैक पर मोड और ब्रेकर भी होंगे। सीसीटीवी कैमरे की नजर में अभ्यर्थी को वाहन चलाने का टेस्ट पास करना होगा। केंद्र में एक हास्टल भी बनेगा। दूर-दराज से लाइसेंस बनाने आने वाले लोगों को न्यूनतम शुल्क में रात रुकने की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें