फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 35 मोटर मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद

Mon, 18 Jul 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भारी बारिश से अभी भी 35 मोटर मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद है। प्रतापनगर और घनसाली के सैकड़ों गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग दो दिन से बंद होने से गांवों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


प्रतापनगर की रैका, भदूरा, ओण, उपली रमोली, रौणद रमोली और उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी को जोड़ने वाले स्यांसू-भैगा-लंबगांव, लंबगांव-उत्तरकाशी, लंबगांव-खिट्टा-चमियाला और घनसाली के 9 पट्टियों के मुख्य मार्ग घनसाली-तिलवाड़ा, घनसाली-अखोड़ी, चमियाला-बूढ़ाकेदार, चमियाला-विनयखाल, सेंदुल-प्रतापनगर मोटर मार्ग बंद होने से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों का आपसी संपर्क कट गया है। मुख्य मार्ग पर दूध, सब्जी समेत खाद्य सामग्री के वाहन नहीं चलने से क्षेत्र में संकट बढ़ने लगा है।

साथ ही जिले के सुवाखोली-भगुण-भवान मोटर मार्ग पर अलमस के पास मलबा आने से तीन दिनों से बंद पड़ा हुआ है, जबकि लंबगांव-बिजपुर-पनियाला, लंबगांव-मोटणा-रजाखेत, चौदार-ओखला, नकोट-चामनी, सैनसारी-मजकोट, उनियालगांव-नागराजाधार, भल्डियाना-कुनेर, मैडख़ाल-गैर-नगुण, लालूर-घियाकोटी, सरोट-चापड़ा, चिलोड़ी-खंकवाड़ी, दिवाड़ा-बंगोली, आराकोट-वाल्काखाल समेत 35 मोटर मार्ग पर मलबा आने से  सोमवार को भी वाहनों की आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन


बंद पड़ी सड़कों को खोलने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बंद पड़े मोटर मार्गों को खुलवाने में सड़क से जुड़े सभी महकमे जुटे हुए हैं, लेकिन बारिश के कारण दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन

-इंदुधर बौड़ाई, जिलाधिकारी, टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें