फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र और व्हीलचेयर बांटे

Thu, 06 Mar 2025 03:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें जनप्रतिनधि : ब्लॉक प्रशासक
विज्ञापन

नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक में ढुंगमंदार पट्टी के लोनिवि निरीक्षण भवन सेमंडीधार में समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र, यूनिक आईडी और पेंशन के आवेदन पत्र जमा किए गए। शिविर में दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र, व्हील चेयर और बैशाखी आदि सहायक उपकरण वितरित किए गए।
बृहस्पतिवार को सेमंडीधार में जखणीधार की ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीय स्तर पर शिविर लगाकर दिव्यांगजनों व अन्य जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास कर रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी ने बताया कि शिविर में एक व्हीलचेयर, आठ छड़ी, छह चश्मे, एक बैशाखी, पांच प्रमाणपत्र दिए गए। साथ ही वृद्धावस्था, निर्वासित और दिव्यांग आदि पेंशन के लिए 40 लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर में राफेल संस्थान की रिंकी चमोली और मधु ने मानसिक रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. नीरज कर्दम और डॉ. मोइन खान ने दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ रोशन लाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीष तिवाड़ी, एवीडीओ अर्चना पंवार, दीपक बिष्ट, विजयपाल रावत, दिनेश कुमार, अरविंद देसवान, प्रशासक राकेश बगियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें