फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: श्रीदेव सुमन विवि में एनईपी और छात्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Sat, 19 Jul 2025 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संबद्ध महाविद्यालयों को वार्षिक कैलेंडर का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो़ एनके जोशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों और संस्थानों के प्राचार्यों की वर्चुअल बैठक ली। कुलपति ने महाविद्यालय और संस्थान के प्राचार्यों को वार्षिक कैलेंडर का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश दिए।
विवि के कुलपति प्रो़ जोशी ने बैठक में एनईपी क्रियान्वयन, शैक्षणिक कैलेंडर का अनुपालन करने और छात्रों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के प्रवेश में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अपूर्ण परिणामों वाले महाविद्यालयों से शीघ्र संबंधित छात्रों की सूची व अभिलेख विवि को उपलब्ध कराने को कहा। एनईपी के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के लिए नया पाठ्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी संस्थानों के प्राचार्यों से एक सप्ताह के भीतर सभी अध्ययनरत छात्रों के आईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए। समर्थ पोर्टल पर सेशनल और प्रैक्टिकल के अंक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज करने को कहा। स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में एनईपी और नॉन एनईपी दोनों तरह के छात्रों के प्रवेश पर चर्चा करते हुए मैरिट के आधार पर प्रवेश देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्रों को केवल एनईपी पाठ्यक्रम में शिक्षण कार्य समाहित किया जाएगा जिन छात्र-छात्राओं का 10वीं में गणित विषय था लेकिन 12वीं में किसी कारण नहीं था। वह भी बीसीए में प्रवेश ले सकते हैं लेकिन उन्हें बीसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा से पहले गणित विषय में क्वालीफाइंग ब्रिज कोर्स पूरा करना होगा। बीसीए की पढ़ाई के दौरान छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थित अनिवार्य की गई है। इस मौके पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा और परीक्षा नियंत्रक प्रो़ सीएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें