फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ओएनजीसी ने सीएसआर मद से अस्पताल को दिए कई उपकरण

Sat, 19 Jul 2025 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ईएनटी विभाग को आवश्यकतानुसार उपकरण मिलने से मरीजों को मिलेगा लाभ : सीएमओ
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन ने ओएनजीसी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के सहयोग से श्रीदेव सुमन उपजिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर के ईएनटी विभाग को कई आधुनिक उपकरण दिए हैं। वक्ताओं ने कहा कि ओएनजीसी उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने को प्रयासरत हैं।
शनिवार को उप जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने कहा कि संस्था द्वारा दिए गए उपकरणों की अस्पताल में अत्यधिक आवश्यकता थी। विशिष्ट अतिथि ओएनजीसी के एचसीए नीरज शर्मा ने कहा कि ओएनजीसी लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के संरक्षक और कार्यक्रम अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि संस्था उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रयासरत है। इस मौके पर ओएनजीसी के विशाल कुमार शर्मा, अवनीश यादव, सीएमएस डॉ. सुनीता कुमारी, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. वरुण रावत, डॉ. शालिनी रमोला, डॉ. सुचिता जैन, फार्मेसी अधिकारी अनूप कृषाली, आरएस मेहरा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें