फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: खस्ताहाल हो चुके स्कूल भवनों की होगी मरम्मत

Mon, 03 Aug 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भवन निर्माण और मरम्मत के लिए जिला योजना से मिली धनराशि
विज्ञापन

नई टिहरी। जिले में खस्ताहाल हो चुके सात प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक स्कूलों का नवनिर्माण सहित कई अन्य विद्यालय भवनों के मरम्मत आस जगी है। भवनों के निर्माण और मरम्मत के लिए जिला योजना से 5.89 लाख की धनराशि की स्वीकृति मिली है।
जिले में कई विद्यालयों भवनों हालत लंबे समय खस्ताहाल बनी है। बारिश के समय जर्जर विद्यालयों की छतों से पानी टपकने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। खिड़की और दरवाजे क्षतिग्रस्त होने से चोरी का भय बना रहता है। लंबे समय से अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधि स्कूल भवनों के नव निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन धन के अभाव में स्कूल भवनों का नव निर्माण नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग कार्यालय से ली जानकारी में कीर्तिनगर ब्लॉक में उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटी, ढुंडसिर, भिलंगना में प्राथमिक विद्यालय महड़,पाख, जाखणीधार में तुनियार, सोनधार, थौलधार में टूटई चैक, प्रतापनगर में डोडक-थापला और कीर्तिनगर का प्राथमिक विद्यालय जखंड के भवनों का नव निर्माण किया जाना है। वहीं जाखणीधार के खांदी, मंडबागी, जौनपुर के कुदाऊं, नरेंद्रनगर के कखूर, थौलधार के भेंटी,खांड, कीर्तिनगर के जिवालाखाल में अतिरिक्त कक्षों बनेंगे। इसके अलावा कई स्कूलों में चार दीवारी निर्माण, मरम्मत, शौचालय, किचन आदि मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। जिला योजना से मिली धनराशि को शिक्षा विभाग ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को धनराशि भेज दी है।
विज्ञापन


पुर्ननिर्माण किए जाने वाले भवनों का विभागीय अभियंता मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। इसी आधार पर भवनों का इस्टीमेट तैयार किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद ही भवनों के निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू हो पाएगा।
विशाल चौहान, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें