थाना प्रभारी कोतवाल प्रशांत बहुगुणा के मुताबिक, बोकारो, झारखंड के सेक्टर-9 स्टील सिटी निवासी आशुतोष पुत्र(24)अजय और आयुष पुत्र गोपाल(24) अपने दल के साथ देवप्रयाग पहुंचे थे। दोपहर में स्नान के दौरान दोनों युवक संगम तट पर सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई रस्सियों और चेतावनी घेरे को लांघकर आगे निकल गए थे।
जल पुलिस के जवानों ने उन्हें बार-बार चेतावनी देकर वापस लौटने को कहा, लेकिन उन्होंने चेतावनी को अनसुना कर दिया। इसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया.जिसमें एक को बचाते-बचाते दूसरा भी गहरे पानी में समा गया। तमाम प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद संगम तट पर लगातार हो रहे हादसों ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है।