फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग: विधायक विनोद कंडारी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बदरीनाथ हाईवे पर दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

Mon, 02 Nov 2026 12:17 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग

सार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप एक सड़क हादसे में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं और वह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सोमवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे विधायक के वाहन को उफल्डा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में विधायक विनोद कंडारी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...केदारताल रेस्क्यू अभियान: फंसे पर्वतारोहियों की तलाश तेज, निम और एसडीआरएफ के सदस्य हेलिकॉप्टर से रवाना

जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं। वह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें