फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वॉलीबाल में देवप्रयाग ब्लॉक की टीम बनी विजेता

Thu, 21 Nov 2024 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला फेंक में कीर्तिनगर का नितिन और चक्का फेंक में प्रतापनगर का रोबिन रहा अव्वल
विज्ञापन

नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में खेल महाकुंभ के तीसरे दिन युवा कल्याण विभाग की पहल पर अंडर-14 और अंडर-17 आयु बालक वर्ग की चक्का, गोला फेंक, दौड़, रिले रेस और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंडर-17 की 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में चंबा ब्लॉक प्रथम रहा। वॉलीबाल में देवप्रयाग ब्लॉक की टीम विजेता रही।
बालक वर्ग की अंडर-14 की 60 मीटर दौड़ में करन साहनी प्रथम, आदित्य कंडियाल द्वितीय, नितिन तृतीय रहे। 600 मीटर दौड में राघवेंद्र दास, पंकज चौहान, शंशाक पंवार, अंडर-17 की 100 मीटर रेस में हिमांशु कुमार, गगनदीप, पीयूष, 200 मीटर दौड़ में यशपाल ममगाईं, सतीश, नवेंद्र सिंह क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 की गोला फेंक में कीर्तिनगर ब्लॉक के नितिन महर प्रथम, नरेंद्रनगर के आयुष द्वितीय और प्रतापनगर ब्लॉक का मयंक तृतीय, अंडर-17 चक्का फेंक प्रतापनगर ब्लॉक का रोबिन प्रथम, जौनपुर के सूजल द्वितीय, देवप्रयाग के शुभम तृतीय रहे। अंडर-14 कबड्डी में चंबा विजेत, जौनपुर उपविजेता और भिलंगना तृतीय रहा।
वॉलीबाल में देवप्रयाग प्रथम, जाखणीधार द्वितीय, भिलंगना ब्लॉक की टीम तृतीय रही। अंडर-17 की 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में चंबा ब्लॉक प्रथम, कीर्तिनगर द्वितीय, देवप्रयाग ब्लॉक की टीम तृतीय स्थान रहा। विजेताओं को नकद धनराशि के अलावा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, रविंद्र राणा, चक्रधर प्रसाद भद्री, भरत राम बडोनी, मुकेश उनियाल, नरेश मोहन भट्ट, राजीव कठैत, अरविंद नेगी, राखी राणा, मंजू रमोला, अनूप भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ममता भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें