ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और खाई में गिरे वाहन और उसमें सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।
देवप्रयाग कोतवाली के कोतवाल कृष्ण कांत ने बताया कि टैक्सी चंडीगढ़ से चमोली की ओर जा रही थी। इसी दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल की हरियाली पर प्रहार, भू-धंसाव-भूस्खलन से बन रहीं खाइयां, दुर्लभ फूलों पर भी खतरा