मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को टिहरी जिले की 95.73 करोड़ की लागत से 42 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ-साथ प्रदेश सरकार विकास के कार्यों को भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। मानसून के दौरान दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यन्न की कमी न हो इस हेतु अभी से क्षेत्रीय गोदामों राशन पहुंचा दें।
भागीरथीपुरम से सीएम ने देवप्रयाग के जीएमवीएन अतिथिगृह में बने 70 बेड के कोविड केयर सेंटर का वर्चुअल लोकार्पण भी किया। बैठक में डीएसओ के अनुपस्थित रहने पर डीएम को जवाब तलब को कहा। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि डीएसीओ आइसोलेशन में हैं। सीएम ने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में राशन की कमी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। क्षेत्रीय गोदामों में तीन माह का एडवांस में राशन पहुंचा दे। मानसून सत्र में सभी हाईवे और राज्य मार्गों पर जेसीबी सहित सभी उपकरण तैयार रखें। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को क्षेत्रों का निरीक्षण कर जर्जर विद्युत पोलों और झूलती तारों को मानसून से पूर्व बदलने को कहा। बैठक में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, गन्न विकास राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक डा. धन सिंह नेगी, विनोद कंडारी, शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण आदि उपस्थित रहे।