फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: फाइलों में दबी विकास की रफ्तार, 18 साल बाद भी धरातल पर नहीं उतरी सड़क

Mon, 12 Jan 2026 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सीडीओ को समस्या बताकर सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की गुहार लगाई
विज्ञापन

नई टिहरी। चंबा ब्लॉक में नागदेव पथल्ड-स्वाड़ी-बाड़ियों मोटर मार्ग 18 साल बाद भी नहीं बन पाया है जिससे क्षेत्र के पांच गांव के लाेगों को कई असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव के अधिकतर लोग खेतीबाड़ी कर नकदी फसल का उत्पादन करते हैं लेकिन सड़क नहीं होने के कारण फसल सड़क तक पहुंचाने के लिए आज भी पसीना बहाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सीडीओ को ज्ञापन देकर सड़क बनाने की गुहार लगाई है।
बमुंड पट्टी में नागदेव पथल्ड- स्वाड़ी-चलिखाल-बाड़ियों चार किमी की स्वीकृति वर्ष 2007-08 में मिल गई थी। लोनिवि ने उस समय सर्वे भी कर दिया था। लेकिन उसके बाद यह प्रस्ताव फाइलों के ढ़ेर में दबा दिया है। 12 जनवरी को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि स्वाड़ी, चलिखाल, नाज, बाड़ियों और बुरांशकांडा के लिए 2007 में चार किमी सड़क स्वीकृत हो गई थी।
विज्ञापन

रोड के लिए गांव समाज की जमीन का ही अधिग्रहण होने से जमीन संबंधी विवाद भी नहीं है। बावजूद लोनिवि सड़क का प्रस्ताव दबाए बैठा है। गांव के लोग नकदी फसल उगाते हैं, लेकिन सड़क के अभाव में उपज तीन-चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाने को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। किसी व्यक्ति के बीमार होने और गर्भवती महिला को सड़क तक पहुंचाने के लिए कंडी का सहारा लेना पड़ता है।
विभाग को कई बार कहने पर भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष बना है। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संतोषी गुसाईं, रविंद्र सिंह, गोपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश बिष्ट, आनंद सिंह गुसाईं, मनमोहन उनियाल, शूरवीर सिंह गुसाईं, सुरेंद्र सिंह, शिवानी सेमवाल और सत्तु कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन



गांव में सड़क बनाने के लिए किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो उसे शीघ्र निपटाया जाएगा। एसडीएम और लोनिवि को गांव में बैठक कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
- वरुणा अग्रवाल, सीडीओ नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें