रोजगार देने वाली योजना को बंद करने पर तुली है सरकार : खंडेलवाल
नई टिहरी। मनरेगा योजना को पूर्व की भांति यथावत रखने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत नई टिहरी में सांकेतिक उपवास रखा। मांग के समर्थन में आंबेडकर पार्क में धरना दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक उपवास रखकर पार्क में धरना दिया। जिलाध्यक्ष खंडवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए मनरेगा योजना शुरू की थी लेकिन भाजपा सरकार योजना का नाम बदलकर उसे बंद करने में लगी है। कहा कि राज्यों के पास इतना पैसा नहीं कि वह मनरेगा जैसी योजना में अपना योगदान दे सके।
मनरेगा योजना के माध्यम से देश के लाखों लोगों को रोजगार मिलता है, लेकिन योजना के बंद होने से देश की बड़ी आबादी बेरोजगार हो जाएगी। योजना के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन की रफ्तार और बढ़ेगी। कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर नई योजना की खामियां बताएंगी। इस मौके पर पूर्व दायित्वधारी प्रवीन भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, प्रदीप चंद रमोला, महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, दर्शनी रावत, देवेंद्र नौडियाल, नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवाण, हरि सिंह मखलोगा मौजूद रही।