फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का विकास हुआ ठप’

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करने के लिए अपने-अपने बूथों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की निंदा की गई।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाध्यक्ष राकेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जानकारी दी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विक्रम नेगी ने पार्टी पदाधिकारियों को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार होने के लिए अभी से अपने-अपने बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने कहा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। कांग्रेस के टिहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला ने कहा कि महंगाई चरम पर है, किसान सड़कों पर भूखा मर रहा है। इस मौके पर सेवादल के जिलाध्यक्ष नरेश बलोदी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र डोभाल, प्रदीप कवि, मान सिंह रौतेला, देवेंद्र नौटियाल, साहब सिंह सजवाण, मुर्तजा बेग, रामभरोसे राणा, नथी सिंह राणा, जोत सिंह नेगी,राजेश रावत, खुशीलाल, कपिल जोशी, नवीन सेमवाल, सरताज अली, विवेक गुसाईं, शक्ति जोशी, दीपक चमोली, अमित चमोली, अनीश खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें