विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ नकद धनराशि देकर किया सम्मानित
थत्यूड़ (टिहरी)। देवलसारी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में देवलसारी क्लब टिक्क विजेता रहा। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद धनराशि के देकर सम्मानित किया गया।
थत्यूड़ ब्लॉक के तेवा गांव में देवलसारी क्रिकेट टूर्नामेंट समिति की ओर संचालित फाइनल मुकाबले का टॉस पापरा वॉरियर्स ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछे करने उतरी देवलसारी क्लब टिक्क की टीम ने 15 ओवर में लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।
मुख्य अतिथि गढ़वाली रामायण के रचयिता देवेंद्र प्रसाद चमोली ने विजेता टीम को 25 हजार और उप विजेता टीम को 15 हजार नकद धनराशि के साथ ट्रॉफी भेंट की। देवलसारी क्रिकेट टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष महिपाल पंवार ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना को बढ़ाना है।
समिति भविष्य में टूर्नामेंट का बड़े स्तर पर आयोजन का प्रयास करेगी। इस मौके पर समिति संयोजक जगमोहन सिंह रावत, कुशल सिंह, कुलदीप कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशुतोष कोठारी, महावीर चौहान, विनीता रावत, दिनेश रावत, नरेश कुमार, अमित बड़ियाड़ी, युद्धवीर सिंह, चेतन प्रसाद चमोली, प्रदीप चमोली आदि मौजूद थे।