फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: करोड़ों खर्च करने के बाद भी नहीं सुधरा बौराड़ी स्टेडियम

Sun, 31 May 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं होने से बरसात में स्टेडियम में भर जाता पानी
विज्ञापन




नई टिहरी। नगर के बौराड़ी स्टेडियम में करोड़ों की धनराशि खर्च होने के बाद स्टेडियम की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। अब तक स्टेडियम के सुधारीकरण के नाम पर करीब नौ करोड़ से अधिक धनराशि खर्च हो चुकी हैं। बरसात में होने स्टेडियम में पानी भर जाता है।

बरसात होने पर बौराड़ी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम जवाब दे देता है जिससे पूरे मैदान पानी से लबालब भर जाता है। नतीजतन खिलाड़ियों को खेलने और अभ्यास के लिए सुरक्षित और उपयुक्त मैदान नहीं मिल पाता। स्टेडियम में कई दिनों तक पानी जमा रहने से खेल गतिविधियां ठप पड़ जाती है। स्टेडियम में इतना भारी भरकम बजट खर्च होने के बाद भी ड्रेनेज की समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन


यह जिला मुख्यालय में एक मात्र खेल मैदान हैं। शिक्षा विभाग और खेल विभाग की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता सहित स्थानीय युवाओं की ओर से समय-समय पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं इसी स्टेडियम में संपन्न करवाई जाती है। छात्र दिव्यांशु रावत, साहिल कुमार, सुजल रतूड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन के बीच में यदि बारिश हो गई तो स्टेडियम में पानी भर जाता है।



स्टेडियम के चारों और पानी की निकासी के लिए बनी नालियों का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं होने से यह स्थिति बन जाती है। साथ ही मैदान का लेबल भी ठीक नहीं होने के कारण जगह-जगह पानी जमा हो जाता है जिसके सूखने में कई दिनों का समय लग जाता है। वर्तमान में स्टेडियम युवा कल्याण विभाग के अधीन है। नालियों की नियमित साफ-सफाई न होने से नालियों में मलबा जमा है।

सुधारीकरण और विस्तारीकरण के नाम पर अब तक करोड़ खर्च किया जा चुका है लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो पाया। स्टेडियम के आसपास गंदगी भी फैली रहती है। स्टेडियम को नगर पालिका कार्यालय से सटा होने के कारण प्रशासन को स्टेडियम को नगर पालिका को हस्तांतरित कर देना चाहिए।
विज्ञापन




स्टेडियम के समतलीकरण और ड्रेनेज सिस्टम को सही करने के लिए पूर्व में ही ग्रामीण निर्माण संस्था की ओर से प्रस्ताव तैयार शासन को भेजा गया है। अगले माह तक धनराशि मिलने की उम्मीद है। धनराशि मिलते ही संस्था से स्टेडियम का सुधारीकरण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

पंकज तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें