ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न सामाजिक समाघात को लेकर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने मलेथा में वीर शिरोमणी माधो सिंह भंडारी के नाम पर रेलवे स्टेशन रखने समेत कई समस्याओं से अवगत कराया।
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आयोजित रेल लाइन परियोजना निर्माण हेतु अधिग्रहण होने वाली भूमि के संबंध में जनसुनवाई हुई। नैथाणा के प्रधान प्रजापति भट्ट ने रेल लाइन टेस्टिंग के दौरान क्षतिग्रस्त होनी वाली फसलों का मुआवजा देने की मांग की।
मलेथा के प्रधान शूरवीर बिष्ट ने मलेथा में माधो सिंह भंडारी के नाम से रेलवे स्टेशन बनाने का सुझाव दिया। अपर जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल ने रेल लाइन के विभिन्न सामाजिक पहलुओं के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि ढालवाला से चौरास, नैथाणा तक सबसे ज्याद हिस्सा
टिहरी जिले का रेल लाइन बिछाने में आ रहा है। सीडीओ ने रेल लाइन को लेकर चल रहे टेस्टिंग के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली फसलों का मुआवजा देने का भी भरोसा दिया। इस मौके पर रेलवे के डीजीएम पीपी बदोगा, डा. पीके सिंह, डा. गीताली पडियार, डा. नेहा शर्मा, बीना सेमवाल, आरपी थपलियाल, प्रमोद सिंह, विजय खत्री, राम सिंह आदि मौजूद थे।