एसडीएम को अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
नई टिहरी। विकास भवन में आयोजित बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सड़कों का भौतिक सत्यापन कराने और शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि लोनिवि, हाईवे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और ग्रामीण निर्माण विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभाग अपने-अपने खंड में गड्ढा मुक्त की गई सड़कों की सूची संबंधित एसडीएम को शीघ्र उपलब्ध कराएं। सूची मिलने के बाद सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित सड़कें वास्तव में गड्ढा मुक्त हुई हैं कि नहीं।
प्रभारी डीएम ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नगर पालिका मुनिकीरेती से संबंधित अधिकारियों से कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शेष रह गए कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करें। संवाद