फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाएं विभागीय अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिक्षा विभाग के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर निपुण भारत कार्यक्रम के तहत सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि पांचवी तक के जो बच्चे किताब नहीं पढ़ पाते हैं।


उन्हें चिह्नित कर विशेष ध्यान देकर उन्हें शतप्रतिशत पढ़ना सिखाएं। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर जौनपुर और कीर्तिनगर के बीईओ का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीएम श्री योजना की समीक्षा करते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि सभी बीईओ हर माह स्कूलों का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाना सुनिश्चित करें। प्रधानाचार्य अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों को लेकर चर्चा करें।



पीएम पोषण योजना के तहत आहार में आयरन वाली सब्जियों को शामिल करने, दालों की गुणवत्ता चेक करने और बच्चों को स्वच्छ और पर्याप्त मात्रा में भोजन दें। डीएम ने कहा कि स्कूलों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए कंप्यूटर, शिक्षक, विद्युत और इंटरनेट व्यवस्था दुरुस्त करें।

शिक्षा विभाग को बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले को प्रदेश में टॉप थ्री में रखने के लिए शिक्षक गत वर्षो के प्रश्रपत्रों के आधार पर तैयारी शुरू कर छात्रों का टेस्ट लेना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन




सीईओ एसपी सेमवाल ने बताया कि जिले में डिजिटल साक्षरता को लेकर 140 स्कूलों का सर्वे कराया गया है। कार्यक्रम में तहत स्कूलों में आईटी टूल्स उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। डिजिटल डिवाइस के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में डीईओ बेसिक वीके ढौंडियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें