फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि संबंधी प्रकरण जल्द निपटाएं विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन प्रकरणों में भूमि हस्तांतरण की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, उनकी आख्या जल्द ऑनलाइन कर दें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग तहसील में समन्वय कर 15 दिन के भीतर दाखिला-खारिज की कार्रवाई भी शुरू करें। बैठक में अनुपस्थित रहने पर ईई लोनिवि घनसाली जगदीश खाती, ईई लोनिवि नरेंद्रनगर मौ. आरिफ खान का स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की बैठक लेते हुए लोनिवि को ललुरी- कोटी मेहरू की मंजखेत - मौरियाणा रोड पर आई आपत्तियों का 10 दिनों में हल करने के निर्देश दिए। डीएफओ वीके सिंह ने बताया कि टिहरी डिवीजन में मोटर मार्गों से संबंधित वन भूमि हस्तांतरण के 60 ऑनलाइन प्रपोजल प्राप्त हुए हैं, जिनमें से एक निरस्त, दो सीएफ और एक प्रकरण आरओ स्तर पर लंबित है। नरेंद्रनगर डिवीजन में 86 और मसूरी डिवीजन में 22 प्रस्ताव प्राप्त हुए। अन्य परियोजनाओं से संबंधित वन भूमि हस्तांतरण के टिहरी डिवीजन में 40, नरेंद्रनगर डिवीजन में 22 और मसूरी डिवीजन में चार प्रस्ताव प्राप्त हुए। बैठक में ईई पीएसनेगी, दिनेश प्रसाद आर्य, दिनेश मोहन गुप्ता, ईई मीनल गुलाटी, ईई आरपी पंत, ईई अर्जुन प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, मंगल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें