फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डाक विभाग ने निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने के लिए चलाया अभियान

Thu, 17 Sep 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। डाक विभाग की पहल पर टिहरी और उत्तरकाशी जिले के डाक घरों में लंबे समय से निष्क्रिय पड़े करीब 14 हजार से अधिक खातों को डाक विभाग ने सक्रिय करने के लिए अभियान शुरू किया है। दो माह के अंतर्गत डाक विभाग के कर्मियों ने 2700 से अधिक बचत खातों को फिर से सक्रिय करने में कामयाबाी मिली है।
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर दोनों जिलों में निष्क्रिय हो चुके डाकघर बचत खातों को सक्रिय करने के लिए डाक कर्मी अभियान में जुटे हैं। खातों को फिर से सक्रिय करने के लिए खाता धारकों की केवाईसी करने, खातों से आधार कार्ड के साथ फोन नंबर भी जोड़ने का काम किया जा रहा है। साथ ही डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं के बारे में खाता धारकों को जानकारी दी जा रही है।
विभाग का उद्देश्य खाता धारकों को दोबारा सक्रिय कर डाकघर की बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है। डाक कर्मियों का कहना कि खातों की केवाईसी न होने से वह निष्क्रिय हो चुके थे। टिहरी डाक मंडल के डाक अधीक्षक जीएस राणा ने कहा कि डाक विभाग ग्राहकों की जमा राशि को सुरक्षित रखने और उन्हें पुन: बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए यह अभियान शुरु किया गया है। ऐसे खाता धारक जिनके खाते निष्क्रिय पड़े है, वह अपने नजदीकी डाकघर में जाकर या पोस्ट मैन के माध्यम से अपने खातों को फिर से सक्रिय कर सकते हैं।
विज्ञापन

खातों के सक्रिय होने बाद खाता धारकों को ब्याज की राशि, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही आगामी भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों के खाता धारकों के लिए मोबाइल बैकिंग की सुविधा प्रदान किए जाने की योजना है। उन्होंने ऐसे खाता धारकों को डाकघर की योजना का लाभ उठाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें