फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी-मैक्सी संचालकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल का टैक्स माफ करने, बैंक ऋण पर ब्याज माफ करने सहित पांच सूत्री मांग को लेकर पर्वतीय टैक्सी/मैक्सी महासंघ से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया। मांग के संबंध में एआरटीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को टैक्सी-मैक्सी संचालक महासंघ के जिलाध्यक्ष बलवीर पुंडीर, संरक्षक टीकम सिंह चौहान के नेतृत्व एआरटीओ कार्यालय के समीप बौराड़ी बस अड्डा पहुंचे। वहां पर उन्होंने मांग के समर्थन में सांकेतिक प्रदर्शन किया। कहा कि कोरोना संक्रमण और कोविड कर्फ्यू के चलते उनका परिवहन व्यवसाय चौपट हो गया है। वाहन स्वामियों और चालकों के सम्मुख रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया। बैंक ऋण की किश्त देना मुश्किल हो गया। ऐसे में ब्याज पर ब्याज बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सरकार से टैक्सी संचालकों को प्रति माह पांच हजार आर्थिक सहायता देने, दो सालों का टैक्स, ऋण पर ब्याज माफ करने, कोविड ड्यूटी में संचालित वाहन चालकों को सरकारी सुविधा देने और वाहनों की आयु सीमा में दो साल की छूट देेने की मांग की। जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में अनिल बैलवाल, मनोहर उनियाल, विजय भंडारी, महाजन नेगी, मनवर सिंह रावत, विजेंद्र राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें