खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने जिला मुख्यालय नई टिहरी, बौराड़ी, बीपुरम और मुनिकीरेती, ढालावाला बाजारों का निरीक्षण कर सब्जी, फल और अन्य सामान की चेकिंग की। सरसों के तेल में मिलावट की आशंका को देखते हुए 11 दुकानों से सरसों तेल का सैंपल भरकर जांच के लिए रूद्रपुर प्रयोगशाला भेजे गए। जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक चंद्रप्रकाश नेगी के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। प्रत्येक दुकानदार को रेट लिस्ट, खाद्य सुरक्षा लाइसेंस चस्पा करने और अधिक दामों पर सब्जी बेचने पर चालान करने की हिदायत दी। मेडिकल स्टोर पर जाकर जीवन रक्षक दवा, विटामिन सी सहित कोरोना बचाव के उपकरण और दवा की चेकिंग की गई। संवाद