फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नई टिहरी में सुबह-शाम पेयजल आपूर्ति की मांग

Sun, 01 Dec 2024 04:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नागरिक मंच की बैठक में बांध विस्थापितों ने नई टिहरी में सुबह-शाम दोनों समय पानी की आपूर्ति करने की मांग की। सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी में मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष उनियाल ने कहा कि बांध विस्थापित शहर नई टिहरी में सुबह के समय मात्र एक घंटे पानी की आपूर्ति होती है, जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है। नई टिहरी बांध विस्थापित शहर है। लोगों को पुरानी टिहरी से नई टिहरी में बसाया गया है। लिहाजा प्रशासन लोगों की समस्याओं को देखते हुए सुबह और शाम दोनों समय टाइप एक-एक घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। नगर क्षेत्र में पालिका के बनाए गए शौचालयों में सफाई के अभाव में गंदगी फैली रहती है।
मंच पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल बौराड़ी के सभी अनुभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने, बौराड़ी स्टेडियम, नगर के विभिन्न चौराहों पर लगी ठेली-फड़ को हटाए जाने की मांग की है। कहा कि एआरटीओ कार्यालय के लिए बौराड़ी बस अड्डे के समीप जो जगह चिह्नित की गई है उस स्थान पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में कमल सिंह महर, नरोत्तमदत्त जखमोला, चतर सिंह चौहान, डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल, भगवान चंद रमोला, एमएल सेमल्टी, भगवान देई तोपवाल, कर्म सिंह तोपवाल, त्रिलोक चंद रमोला आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें