फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कबड्डी में रेड हाउस बना विजेता, सौ मीटर रेस में अध्ययन अव्वल

Sun, 01 Dec 2024 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल और दून किंडर गार्डन पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी में रेड हाउस विजेता रहा। 100 मीटर दौड़ में अध्ययन कठैत ने बाजी मारी। खेल और शिक्षण कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पैन्यूला में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव का एसडीएम संदीप कुमार और जाखणीधार के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने उद्घाटन किया। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहकर पढ़ाई साथ ही खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने की अपील की। इस मौके पर गत वर्ष की हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रबंधक शालिनी ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में राहुल नौटियाल द्वितीय और अनुज तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में आदित्य नेगी प्रथम, देवराज द्वितीय और आरव तृतीय रहा। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में रेड हाउस विजेता और ब्लू हाउस उपविजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में एनटीआईएस टीम ने डीकेजी को हराकर खिताब जीता। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रवीण भट्ट, देवाशीष, गौतम नेगी, मीना कंडारी, कपूर कुमाईं, द्विजेश बडोनी, यजुवेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें