फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: विभागीय संविदा में समायोजन करने की मांग

Sun, 13 Sep 2026 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत योग प्रशिक्षकों ने विभागीय संविदा में समायोजन करने, नियमित पदों के सृजन और मानदेय बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्य सभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवकी नंदन बमोला के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षक विद्यार्थियों को नियमित योग प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस मौके पर संघ के प्रदेश महासचिव अजय पांडेय, उपाध्यक्ष सुधीर रावत, सचिव चंद्रमोहन पंत, विवेक जोशी, राजमोहन सिंह रावत, मनोज गुसाई, नरेश राणा, दीपा मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें