फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सौरभ बने लेफ्टिनेंट गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत

Sun, 13 Sep 2026 04:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे दड़माली गांव निवासी सौरभ रावत का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। बीते पांच सितंबर को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वह पहली बार गांव पहुंचे। सौरभ के पिता प्यार सिंह रावत सरकारी एंबुलेंस चालक हैं। माता शांति देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में वार्ड सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। छोटा भाई सचिन रावत हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र हैं। सौरभ की प्रारंभिक शिक्षा रेनसा द्रोण पब्लिक स्कूल देहरादून से हुई।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय शंकरपुर देहरादून से 12 तक की पढ़ाई की। पंतनगर विवि से सिविल अभियंत्रण में स्नातक की उपाधि प्राप्त कर सेना की इंजीनियरिंग इकाई में लेफ्टिनेंट बनने से पहले चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में नौ माह और देहरादून स्थित सैन्य अकादमी में तीन माह का प्रशिक्षण लिया। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयबीर सिंह रावत, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीपाल पंवार, ग्राम प्रधान सब्बल सिंह रावत, पूर्व प्रधान रीना देवी, सूरत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें