फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी और स्कूल फीस में छूट देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल के बिजली, पानी के बिलों, स्कूल की फीस में छूट देने, मनरेगा में दो सौ दिन का काम देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जन हस्तक्षेप मंच की ओर से आयोजित प्रदेशव्यापी धरने का वनाधिकार आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने समर्थन करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

रविवार को वनाधिकार आंदोलन के जिला संयोजक देवेंद्र नौडियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर कोविड संक्रमण काल में केंद्र और राज्य सरकार पर लोगों को बिजली, पानी के बिल में राहत न देने का आरोप लगाया। कहा कि राहत के नाम पर केवल कोरी घोषणाएं हुई है। धरना देने वालों में सभासद सतीश चमोली, मान सिंह रौतेला, धनीराम नौटियाल, संतोष आर्य, अमित चमोली, रवि कुमार बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें