फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नवजात की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

Mon, 17 Aug 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। जन संघर्ष मोर्चा ने डीएम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर से श्रीनगर रेफर किए गए नवजात की रास्ते में हुई मौत की जांच कराने और बालगंगा महाविद्यालय में बढ़ाई गई फीस को वापस लेने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बीते 12 अगस्त को ग्राम कोट निवासी आरती पंवार ने अस्पताल में नवजात को जन्म दिया था। जन्म के कुछ समय बाद डॉक्टरों ने नवजात को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार एंबुलेंस से श्रीनगर ले जाते समय मलेथा के पास नवजात की मौत हो गई। आरोप लगाया कि जिस एंबुलेंस से नवजात को रेफर किया गया, उसमें ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध नहीं थी। एंबुलेंस की स्थिति भी सामान्य एंबुलेंस जैसी नहीं थी। उन्होंने नवजात की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। मोर्चा ने बालगंगा महाविद्यालय में फीस वृद्धि का विरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पहले विद्यार्थियों से करीब 1800 रुपये फीस ली जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर करीब 8000 रुपये कर दिया गया है।
महाविद्यालय प्रबंधन को बढ़ी हुई फीस वापस लेने और पूर्व निर्धारित शुल्क के अनुरूप फीस लेने के निर्देश देने की मांग की है। ज्ञापन पर मोर्चा के अध्यक्ष अनुज लाल शाह, संदीप आर्य, विक्रम घणाता के हस्ताक्षर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें