फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी से दिल्ली, चंडीगढ़ बस सेवा फिर हो शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी से दिल्ली, चंडीगढ़ बस सेवा फिर हो शुरू
विज्ञापन

नागरिक मंच की बैठक में शहर की समस्याओं पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नई टिहरी। नागरिक मंच की बैठक में जिला अस्पताल बौराड़ी में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने, पूर्व में नई टिहरी से दिल्ली, भागीरथीपुरम से चंडीगढ़ तक संचालित होने वाले परिवहन निगम की बस सेवा फिर से शुरू करवाने, नगर में आवारा पशुओं का समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

मिलन केंद्र बौराड़ी में मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर्ष 2006 से 2018 तक जलकर, सीवर शुल्क को माफ करने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए तत्कालीन पेयजल मंत्री प्रकाश पंत के निधन से बाधित हुई प्रक्रिया को शुरू करवाने, हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों को लागू कराने को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजने, नगर में आवारा कुत्तों, सूअरों, गाय आदि से निजात दिलाने, शहर में सफाई की समूचित व्यवस्था समेत नालियों की सफाई, मरम्मत करने की मांग की गई। मंच ने टिहरी जिले के बांध विस्थापित परिवार के सदस्य वीके बहुगुणा को टीएचडीसी का अधिशासी निदेशक बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर मंच के मंत्री सीपी डबराल, रमानंद भट्ट, कमल सिंह महर, करम सिंह तोपवाल, किशोरी लाल चमोली, नरोत्तम जखमोला, गुरु प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें