फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरटी परिसर में एक घंटे की निदेशक बनी दीप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से महिला सशक्तीकरण और विकास पर एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

परिसर सभागार में आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने कहा कि समाज में नारी सम्मान प्रत्येक देश की सभ्यता की पहचान है। प्रो. सुनीता गोदियाल ने कहा कि महिला दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाना चाहिए। प्रो. बीना जोशी और प्रो. अर्चना शाह, तुलिका धनाई ने महिलाओं का पिता की संपत्ति पर अधिकार, घरेलू हिंसा से बचने और यौन शोषण के विरुद्ध लड़ने के बारे में बताया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नई टिहरी की ओर से कला और चित्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। एनएसएस के वरिष्ठ अधिकारी प्रो. बीना जोशी ने कहा कि महिला दिवस पर पेंटिंग, भाषण और सामान्य ज्ञान के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्रो. पीडी सेमल्टी, प्रो. रुकमा रावत, प्रो. जेएस जगवाण, प्रो. वीएस बिष्ट, हंसराज सिंह बिष्ट, डा. केसी पेटवाल, डा. राकेश भूषण गोदियाल, प्रो. एनपी नैथानी और डा. पित्रेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें