नैनबाग(टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय में भूगोल विभाग की ओर से विभागीय परिषद के तहत भाषण, क्विज और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रीश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि सभी छात्र- छात्राओं को विभागीय परिषद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।
निबंध प्रतियोगिता में दीपा प्रथम, कशिश राघव द्वितीय और शिवानी बडोनी तृतीय रहे। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को समसामयिक मुद्दों से संबंधित विभिन्न प्रकार के टॉपिक दिए गए। प्रतियोगिता में दीपा प्रथम, हिमानी द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। भूगोल एवं पर्यावरण पर आयोजित प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता हुई जिसमें वर्णिका राणा प्रथम, कशिश राघव द्वितीय और शिवानी बडोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. ब्रीश कुमार, डॉ. संदीप कुमार, राजमोहन सिंह रावत और भुवन चंद्र डिमरी शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. दुर्गेश कुमारी और सुशील चंद्र आदि मौजूद थे। संवाद