विजेता को स्मृति चिह्न और मेडल देकर किया सम्मानित
लंबगांव (टिहरी)। फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग सचिन तथा छात्रा वर्ग में सोनी अव्वल रही। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप में छात्र वर्ग में सचिन कालूड़ा तथा छात्रा वर्ग में दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
राजकीय महाविद्यालय लंबगांव में क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्तरकाशी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो़ पंकज पंत मुख्य अतिथि रहे। लंबगांव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ़ राकेश कुमार ने शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रो़ पंत ने छात्रों को खेल और प्रतियोगिता परीक्षा के लिए प्रेरित किया। 100 मीटर दौड़ छात्र-छात्रा वर्ग में सचिन कालूरा, सानू दूसरे स्थान पर रही।
ऊंची कूद छात्र-छात्रा वर्ग में सचिन कालूडा, सोनी ने पहला, लोकेंद्र और दिव्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद छात्र-छात्रा वर्ग में सचिन शाह, सानू ने पहला, लोकेंद्र और सोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस छात्र-छात्रा वर्ग में दिव्या पहले, अंकित दूसरे आदित्य व शीतल तीसरे स्थान पर रहे।