फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल मिट्टी उड़ने पर व्यापारियों ने रोके ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल वेदर परियोजना के निर्माण कार्य ने कमांद के व्यापारियों और स्थानीय लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। बाजार में धूल मिट्टी उड़ने से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। बाजार में टैंकर से पानी से का छिड़काव करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने परियोजना निर्माण में लगे धर्मराज कंस्ट्रक्शन कंपनी के ट्रकों को रोक दिया।
विज्ञापन

इन दिनों चंबा और कंडीसौड़ के बीच ऑल वेदर परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। धूल मिट्टी सीधे कमांद में दुकानों और घरों में घुस रहा है। व्यापारियों का कहना है कि वह कई बार कार्यदायी संस्था से बाजार में पानी छिड़काव करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आक्रोशित लोगों ने निर्माण कार्य में लगे ट्रकों को रोककर विरोध दर्ज किया। आक्रोश को देखते हुए मौके पर पहुंचे कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार ने लिखित में आश्वासन दिया कि शुक्रवार से प्रत्येक दिन तीन बार सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह जड़धारी, मनोज सेमवाल, रामलाल थपलियाल व सुमन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें