फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार नई बैंक शाखाएं खोलेगा डीसीबी : रमोला

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से जिला सहकारी बैंक इस वित्तीय वर्ष में चार नई बैंक शाखाएं खोलने जा रहा है। बैंक के अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला ने बताया कि जौनपुर ब्लॉक के गरखेत, भिलंगना के सेमंडीधार, कीर्तिनगर के थाती डागर और देवप्रयाग ब्लॉक के पौड़ीखाल में जल्द ही नई बैंक शाखाएं खोली जाएगी।
विज्ञापन

गरखेत में आगामी जुलाई में बैंक शाखा विधिवत शुरू हो जाएगी। पूर्व में यमुना पुल के समीप बैंक शाखा थी, लेकिन उक्त बैंक शाखा लखवाड़ बांध परियोजना के डूब क्षेत्र में आने के कारण वहां से बैंक शाखा को नैनबाग शिफ्ट करना पड़ा था। गरखेत से नैनबाग अधिक दूर होने के कारण स्थानीय लोगों को बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए बैंक शाखा खोलने का निर्णय गत वर्ष बैंक बोर्ड की बैठक में लिया गया था। बताया कि अब तक जिले में बैंक की 35 शाखाएं हैं। नई बैंक शाखा शुरू करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें