फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर वेतन न मिलने से भड़का शिक्षक संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में सर्व शिक्षा अभियान के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समय पर वेतन न मिलने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। पर्याप्त बजट उपलब्ध होने के बावजूद समय पर वेतन न मिलने पर शिक्षकों ने शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली पर कई सवाल उठाए। कार्यप्रणाली में सुधार करने सहित शिक्षकों की लंबित नौ सूत्री मांग को लेकर डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष जगवीर सिंह खरोला की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षकों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। कहा कि समय पर वेतन न मिलने के लिए विभागीय अधिकारी बजट का अभाव होने का रोना रोते रहते हैं, लेकिन अब इस मद में पूर्व से ही बजट उपलब्ध है। जूनियर हेड में पदोन्नति, कनिष्ठ व वरिष्ठ वेतन निर्धारण करने, शिक्षकों को सत्र लाभ, स्वैच्छिक परिवार नियोजन पर विशेष वेतन, एसएसए के शिक्षकों को फॉर्म-16 उपलब्ध कराने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का समय पर भुगतान करने की मांग की गई। बैठक में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश नौटियाल, महामंत्री मुनेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष रामानुज बहुुगुणा, उम्मेद सिंह नेगी, सुनील डबराल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें