फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने जीता महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का खिताब

Sat, 08 Nov 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के नाम रहा। विजेता टीम को विवि की ओर से सम्मानित किया गया। विजेता और उपविजेता टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अब अलीगढ़ में होने वाली नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में विवि का प्रतिनिधित्व करेगी।
शनिवार को बादशाहीथौल परिसर के खेल मैदान में परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच में एसआरटी कैंपस टिहरी ने एमकेपी कॉलेज देहरादून को 17-15 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं प्रथम सेमीफाइनल में बिड़ला परिसर श्रीनगर ने डीबीएस कॉलेज देहरादून को 27-15 जबकि दूसरे सेमीफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने मेजबान टिहरी को 23-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला बिड़ला परिसर श्रीनगर और डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के मध्य खेला गया। जिसमें डीएमवी कॉलेज देहरादून की टीम ने बिड़ाल परिसर श्रीनगर को 34-15 से हराकर चैंपियनशिप जीत ली। निदेशक प्रो. बौड़ाई ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और प्रशस्तिपत्र देते हुए अनुशासन और लग्न के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व निदेशक प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. आरसी रमोला, क्रीडा परिषद के अध्यक्ष प्रो. पीडी सेमल्टी, डीन शिक्षा संकाय प्रो. सुनीता गोदियाल, प्रो. जेडीएस नेगी, आयोजक सचिव डॉ. केसी पेटवाल डॉ. यूएस नेगी, डॉ. एसके चतुर्वेदी, विवि के सहायक खेल निदेशक डॉ. मोहित बिष्ट, गुरदीप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें