फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डीएवी देहरादून ने जीता अंतर महाविद्यालय कबड्डी का खिताब

Mon, 26 Oct 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल में डीएवी ने बिड़ला परिसर श्रीनगर को 60-32 से हराया। श्रीनगर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर विवि की 12 सदस्यीय पुरुष कबड्डी टीम का चयन किया गया है, जो जींद विश्वविद्यालय में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, प्रो. जीडीएस नेगी, खेल विभागाध्यक्ष प्रो. केसी पेटवाल, प्रो. डीएस बागड़ी, क्रीड़ा परिषद सदस्य डॉ. एसके चतुर्वेदी और डॉ. एचएस बिष्ट ने किया। परिसर निदेशक प्रो. बौड़ाई ने कहा कि खेल अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में पौड़ी परिसर ने हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में टिहरी परिसर ने डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून को 42-5 से हराया। तीसरे मुकाबले में डीएवी कॉलेज देहरादून ने राठ महाविद्यालय पैठाणी को 30-24 से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में बिड़ला परिसर श्रीनगर ने पौड़ी परिसर को 40-30 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने मेजबान टिहरी परिसर को 37-29 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल में डीएवी देहरादून ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखते हुए बिड़ला परिसर श्रीनगर को 60-32 से हराकर चैंपियनशिप जीत ली। परिसर निदेशक प्रो. बौड़ाई ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रतियोगिता सचिव प्रो. केसी पेटवाल, प्रो. एबी थपलियाल, प्रो. यूएस नेगी, प्रो. शंकर लाल, दर्शन गुसाईं, दुर्गा रावत, अरविंद पंवार, अरविंद नेगी, सुनील बिष्ट, विवेक मेवाड़, वंदना डोभाल, मनोज रावत, राजीव पेटवाल, डॉ. राधेश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें