फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दुकान आवंटन के बाद स्टोर सुविधा से वंचित बांध प्रभावित

Mon, 27 Apr 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिफल्टी गदेरे पर जल्द ट्रॉली लगाए सिंचाई और लोनिवि विभाग : डीएम
विज्ञापन

जनता दरबार में फरियादियों ने पुनर्वास न होने, पेयजल किल्लत व भवन पर कब्जा की समस्या उठाई
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों ने पुनर्वास न होने, पेयजल किल्लत और भवन पर कब्जा होने की समस्याएं प्रमुखता से उठाई। बौराड़ी बस स्टैंड निवासी जगदंबा प्रसाद पांडेय ने शिकायत दर्ज की वह टिहरी बांध प्रभावित है।
वर्ष 2011 में दुकान आवंटित तो कर दी गई है लेकिन स्टोर अब तक आवंटित नहीं हुआ है। डीएम ने मामले में प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को जांच कर एक सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। केमसारी टिनशेड निवासी छटांगी देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके आवंटित टिनशेड पर किसी अन्य व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

वहीं बौराड़ी 9 डी निवासी राय सिंह नेगी ने शिकायत की कि उनके पड़ोसी ने चौथी मंजिल की सीढ़ियां उनके दरवाजे के सामने बना दी गई हैं। डीएम ने एसडीएम कमलेश मेहता को स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने को कहा। चंबा आराकोट के ग्रामीणों ने पानी की किल्लत होने की शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन

डीएम ने जौनपुर ब्लॉक के चिफल्टी गदेरे पर ट्राली लगाने के लिए सिंचाई विभाग और लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए। मानसून से पहले गदेरे में ट्राली लगाने का कार्य पूरा होना चाहिए। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र नेगी, डीडीओ मो. असलम, एआरटीओ सतेंद्र राज, ईई ऊर्जा निगम अमित आनंद, जल निगम के ईई केएन सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें