फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नए साल के जश्न के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Mon, 30 Dec 2024 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनोल्टी, काणाताल घूमने और टिहरी झील देखने और बोटिंग के लिए पहुंचने लगे सैलानी
विज्ञापन

नई टिहरी। आज मंगलवार को थर्टी फर्स्ट पर पुराने साल को विदाई देने और नए साल का स्वागत करने के लिए धनोल्टी, काणाताल और टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटकों का सैलाब उमड़ रहा है। क्षेत्र के होटल, होमस्टे और हट्स सैलानियों से पैक हो गए हैं। होटल संचालकों का कहना है कि सैलानियों के लिए कई व्यंजनों के विकल्प उपलब्ध कराए जा हैं, जिससे उनकी जरूरतें पूरी हो सकें। टिहरी झील में पर्यटकों ने बोटिंग का भरपूर आनंद लिया।
टिहरी जिले के पर्यटक स्थल धनोल्टी, काणाताल और टिहरी झील में बोटिंग के लिए पर्यटकों का 25 दिसंबर से पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। धनोल्टी क्षेत्र में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और अन्य स्थानों से पर्यटक बर्फबारी देखने पहुंचते हैं। हालांकि पिछले एक सप्ताह से धनोल्टी क्षेत्र में बर्फबारी नहीं होने के बाद भी पर्यटकों की चहल कदमी हर दिन बढ़ती जा रही है। धनोल्टी होटल के मैनेजर जगदंबा बेलवाल ने बताया कि उनके होटल में तीन जनवरी तक पर्यटकों के लिए पूरा बुक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनोल्टी व्यापार मंडल के महामंत्री जगदीश सेमवाल का कहना है कि अधिकांश होटलों में पर्यटकों की 60 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। होटल संचालक दिनेश बेलवाल ने बताया कि थर्टी फर्स्ट और नए साल के मौके पर काफी संख्या में पर्यटक धनोल्टी पहुंच रहे हैं। उनके यहां बुकिंग फुल है। टिहरी झील में बोटिंग करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन प्राधिकरण के विपणन अधिकारी नवीन नेगी ने बताया कि सोमवार को भी लगभग 550 सैलानी बोटिंग करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें