फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नए बोटिंग प्वाइंट पर बोट संचालन करने के लिए दावेदारों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टिहरी बांध की झील में तीन नए प्वाइंट पर 23 बोट संचालन के लिए 22 अक्तूबर को लॉटरी निकालकर लाइसेंस दिए जाएंगे। इस बीच स्थानीय लोगों ने एक परिवार या एक फर्म को एक ही लाइसेंस जारी करने की नीति का पालन करने की मांग की है।



टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण बांध की झील में तीन नए बोटिंग प्वाइंट शुरू करने जा रहा है। प्राधिकरण ने डोबरा, नंदगांव और सांदणा में नए बोटिंग प्वाइंट चिह्नित किए हैं। डोबरा और नंदगांव बोटिंग प्वाइंट पर चार-चार पावर बोट, चार-चार स्पीड बोट और दो-दो जेटस्की चलाई जाएंगी। जबकि सांदणा में एक-एक पावर बोट, स्पीड बोट और जेटस्की चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन




इन जगहों पर बोटिंग लाइसेंस जारी करने के लिए पूर्व में आवेदन मांगे गए थे। जिसमें करीब 638 लोगों ने आवेदन किए थे। विभाग की ओर से आवेदन की जांच करने के बाद 374 आवेदनों को सही पाया गया। अब 22 अक्तूबर को इन 374 आवेदन की लॉटरी निकालकर लाइसेंस दिए जाएंगे। लाइसेंस के लिए स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में आवेदन किए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक डोबरा के लिए 323 आवेदन, नंदगांव के लिए 44 और सांदणा के लिए सात आवेदन पत्र सही पाए गए हैं। इस बीच स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से किसी फर्म, संस्था और एक परिवार में शामिल माता-पिता और पति-पत्नी में से किसी एक को ही टिहरी बांध की झील में बोटिंग का लाइसेंस जारी करने की नीति का पालन करने की मांग की है।
विज्ञापन


-



इनका क्या है कहना

टिहरी बांध की झील में बोट संचालन के लिए एक फर्म/ संस्था और एक परिवार को एक लाइसेंस जारी करने की नीति बनाई गई है। नए चिह्नित बोटिंग प्वाइंटों पर बोट संचालन के सभी आवेदन पत्रों की बारीकी से जांच करने के बाद ही सूची सार्वजनिक की गई है। -सोबन सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें