फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 03 Jun 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लॉक की एक महिला ने फांसी पर लटकर कर जान दे दी। मायके पक्ष की ओर से मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। छोलगांव निवासी प्रमोद बिष्ट की पत्नी मनीषा (24) ने मंगलवार अपराह्न दो बजे अपने घर के कमरे में पंखे की कुंडी पर चुन्नी पर लटकर कर फांसी लगा दी।

उस वक्त परिजन खेतों काम करने गए हुए थे। उसका पति जब घर पहुंचा, तो कमरे में फांसी पर मनीषा लटकी हुई थी। आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। ससुराल पक्ष की ओर से मायके वालों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन


स्वाडी निवासी मृतका के पिता त्रिलोक सिंह छोलगांव पहुंचे। उन्होंने दहेज के लिए बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

तहरीर में उन्होंने कहा है कि मनीषा की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। तब से उसका पति, सास और ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। विवाहिता का डेढ़ साल का एक बच्चा है।

पति हरियाणा होटल में नौकरी करता है और इन दिनों घर आया हुआ है। ढुंगीधार चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पास से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है।

उसके पिता की तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें