फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, जेठ-जेठानी के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Wed, 24 May 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलास गांव की एक महिला की 19 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति, जेठ-जेठानी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मायके पक्ष के लोगों की तहरीर और एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन

     
पलास गांव निवासी आनंद सिंह की पत्नी निर्मला देवी (39) का शव बीते छह मई को परिजनों को घर के पीछे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतका की बहन पुष्पा, सुमित्रा और बिमला देवी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को जांच के लिए तहरीर दी थी, लेकिन ठोस सबूत के अभाव में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से टालमटौल कर रही थी।

15 मई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, लेकिन मौत के कारणों का कोई ठोस आधार का पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद विसरा जांच के लिए फॉरेसिक लैब देहरादून भेज दिया गया था। बीते मंगलवार को मामले में मृतका की बहनों, विजय जडधारी, पदम सिंह गुसाईं व सब्बल सिंह एसएसपी बिमला गुंज्याल से मिले।
विज्ञापन


उन्होंने निर्मला की हत्या करने के बाद शव को घर के पीछे फेंकने का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मृतका के पति, जेठ-जेठाणी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें