फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के भाई की संदिग्ध मौत के मामले में पूछताछ

Wed, 13 May 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव में दो बारात के वाहनों को पास देने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को राजस्व उप निरीक्षक आरएल डोभाल ने धारकोट पथियाणा पहुंचकर घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन राजस्व पुलिस के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लग पाया।

11 मई को कांडाखाल में अलग-अलग दिशाओं से आ रही दो बारातों के वाहनों में पास देने के लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान गढ़सिनवाल गांव के दूल्हे के भाई मुकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


लंबगांव से धारकोट पथियाणा जा रही बारात के वाहन में बैठे लोगों का कहना है कि स्वयं खाई में गिरने से मुकेश की मौत हुई है।

दूसरी ओर, गढ़सिनवाल गांव बारात लेकर जा रहे वाहन चालक सत्य प्रकाश का कहना है कि धारकोट पथियाणा के बारातियों ने मुकेश की पीटाई कर उसे खाई में फेंका।

घटना के तीन दिन बाद भी इस मामले मेें राजस्व पुलिस के हाथ खाली हैं। बुधवार को राजस्व निरीक्षक कांडाखाल आरएल डोभाल धारकोट पथियाणा गांव पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ की।

राजस्व निरीक्षक डोभाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गढ़सिनवाल गांव के प्रधान आनंद सिंह सजवाण, जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, जयवीर लाल आदि ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें